अनुस्थिति ज्ञान एवं चलिष्णुता

Orientation Mobility

अभिविन्यास और गतिशीलता प्रशिक्षण इकाई दृष्टि क्षीणता और अल्प दृष्टि वाले व्यक्तियों को अपने वातावरण में सुरक्षित और कुशलता से यात्रा करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करती है। अभिविन्यास कौशल विशेष रूप से दृष्टि क्षीण व अल्प दृष्टि वाले लोगों को संवेदिक जानकारी व गतिशीलता कौशल के आधार पर अलग-अलग स्थानों को जानने और विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा करने के लिए सक्षम बनाते हैं। अभिविन्यास और गतिशीलता के अंतर्गत में निम्नलिखित कौशल सिखाए जाते हैं:

  • दृष्टि मार्गदर्शक के साथ गमनागमन में कुशलता
  • सुरक्षात्मक तकनीकें
  • भीतर व बाहर छड़ी की उपयोगिता के कौशल
  • गली व चौराहा पार करना
  • सार्वजनिक परिवहन का उपयोग
  • सामाजिक संपर्क कौशल
  • मनोरंजन और खाली वक़्त बिताने का कौशल
  • स्वतंत्र जीवन कौशल और व्यक्तिगत प्रबंधन
  • मानचित्राध्ययन कौशल
  • सहायक प्रौद्योगिकी कौशल
  • आत्मनिर्णय कौशल

हमारे अभिविन्यास और गतिशीलता प्रशिक्षण के माध्यम से, दृष्टि क्षीण और अल्प दृष्टि वाले व्यक्ति घर के भीतर व बाहरी दुनिया में स्वतंत्र रूप से अपनी दैनिक जीवन की गतिविधियाँ करने में अधिक सक्षम बन पाते हैं। इसी प्रकार से वे अपनी उम्र के आधार पर सार्थक व्यवसाय व शिक्षा हासिल करना जारी रख पाते हैं।