एडिप योजना

उद्देश और आशय

  • दिव्यांगजनों के पुनर्वास तथा स्वतंत्र जीवन हेतु आवश्यक सहायक उपकरण क्रय हेतु इस योजना के द्वारा आर्थिक सहयोग दिया जाता है
  • निःशक्तजन अधिकार अधिनियम, 2016 एवं राष्ट्रीय न्यास अधिनियम, 1999 में उल्लिखित निःशक्तताओं के लिए एजेंसियों से उपकरण स्थापना एवं अनुरक्षण संबंधी सूचना उपलब्ध कराना
  • उपकरण लगाने हेतु आवश्यक औषधि/शल्यक्रिया हेतु आर्थिक सहयोग भी इस योजना में उपलब्ध है (श्रवणबाधितार्थ रु. 1000, दृष्टिबाधितार्थ रु. 2000, गतिविषयक दिव्यांगता हेतु रु. 10000)

लाभार्थी की अर्हता और छूट

  • किसी भी आयु का भारतीय
  • 40% दिव्यांगता प्रमाणपत्र धारी
  • सभी स्त्रोतों से रु. 20000 प्रतिमाह से कम आय
  • रु. 15000 प्रतिमाह आय के लाभार्थी को 100%  छूट
  • रु. 15001 से रु. 20000 तक मासिक आय के लाभार्थी को 50% छूट
  • पिछले 3 वर्ष (12 वर्ष से कम आयु हेतु 1 वर्ष) में इसी योजना के तहत यही उपकरण प्राप्त न किया हो

देय उपकरण की कीमत

  • सामान्यतया रु. 10000 या कम
  • नौंवीं कक्षा या अधिक में अध्ययनरत दिव्यांग छात्रों हेतु
    • रु. 12000 तक
    • रु. 20000 तक की उच्च तकनीक उपकरण हेतु रु. 12000 तक
  • रु. 20000 से अधिक कीमत के उपकरणों हेतु मंत्रालय से अनुमति पश्चात उपकरण में कुछ छूट दी जा सकेगी।

गतिविषयक दिव्यांगताओं के लिए सहायक उपकरण

  1. कृत्रिम अंग (प्रोस्थेसिस)
  2. प्रत्यंग (ऑर्थोसिस)
  3. गामक सहायक उपकरण (मोबिलिटी एड)
  4. विशेष जूते (सर्जिकल फुटवेयर)
  5. एम.सी.आर. चप्पल
  6. दैनंदिन क्रियाओं हेतु सहायक उपकरण
  7. मोटराइज ट्राइसाइकल और व्हीलचेयर
  8. एडजस्टेबल चेयर/रीचर – वामनता हेतु
  9. सिलिकोन अंग – अम्ल हमला पीड़ित हेतु

कुष्ठरोग मुक्त दिव्यांगता हेतु सहायक उपकरण

  • यूनिवर्सल कफ
  • नेल कटिंग उपकरण
  • साबुन होल्डर
  • रबड़ दस्ताने
  • इन्सुलेटेड कैंची/टंब्लर
  • नल हेतु लंबी डंडी
  • ग्रिप एड
  • बटन हुक/झिपर पुल
  • लेखनी सहायक
  • एडॉप्टेड पेन पोजिशनिंग स्प्लिंट/ग्लास होल्डर
  • बिल्ट अप/एडाप्टेड/एंगल चम्मच
  • हाथों के स्प्लिंट
  • पैरों के ब्रेस
  • एम.सी.आर. चप्पल
  • सेलफोन
  • सिलिकोन प्रत्यंग

दृष्टि बाधिता हेतु सहायक उपकरण

  1. 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्रों हेतु सुगम्य मोबाइल फोन – 5 वर्ष में 1 बार
  2. 10वीं और अधिक कक्षा में अध्ययनरत छात्रों हेतु लैपटॉप, ब्रेल नोटटेकर, ब्रेलर – 10 वर्ष में 1 बार
  3. अधिगम उपकरण
  4. ब्रेल लेखन सामग्री
  5. संप्रेषण उपकरण तथा फोन हेतु ब्रेल परिवर्तक
  6. अल्पदृष्टि उपकरण
  7. विशेष गामक उपकरण (मोबिलिटि एड)

उपकरणों में शामिल हैं

  • छड़ी – फोल्डिंग/सीधी/स्मार्ट
  • वॉलेट, नोट जाँचकर्ता, हस्ताक्षर गाइड, घड़ी (ब्रेल/बोलती), औषधि डिस्पेंसर
  • रेडियो/सीडी प्लेयर
  • मापन सामग्री – टेप, ब्रेल स्केल, गणना कप, बोलता मापक (रक्तचाप, रक्तशर्करा, ताप) ऑडियो लेबलर
  • खेल – गेंद, लूडो, सांपसीढ़ी, पाँसा तश्तरी, शतरंज, ड्रॉट, पेगबोर्ड
  • लेखन/टंकन हेतु – इंटरपाइंट/इंटरलाइन ब्रेल स्लेट/ब्रेलर
  • गणित हेतु – क्यूबेरिदम, एबेकस, टेलर फ्रेम, टाइप, बोलता कैलकुलेटर
  • अधिगम हेतु - टैक्टाइल जॉमैट्री/ड्राइंग बोर्ड/डायग्राम सेट/स्क्रैबल बोर्ड
  • ऑप्टिकल उपकरण – मैग्निफायर/चश्मे
  • नॉन ऑप्टिकल उपकरण
  • हार्डवेयर – स्मार्टफोन (स्क्रीनरीडर/मैग्निफायर), फोन हेतु जेब के आकार का कीबोर्ड, लैपटॉप, टैबलेट, डेज़ी प्लेयर (बेसिक/एडवांस), वीडियो मैग्निफायर (माउस के साथ/हाथ में पकड़ने हेतु), रिफ्रेशेबल ब्रेल डिसप्ले, बोलता रक्तशर्करा/ रक्तचाप/ताप मापक, ऑडियोलेबलर
  • सॉफ्टवेयर - स्क्रीन रीडिंग/मैग्निफिकेशन

 

श्रवण बाधिता हेतु सहायक उपकरण

  • श्रवणयंत्र – बॉडी लेवल, एनालॉग, डिजिटल, प्रोग्रामेबल, पर्सनल एफ.एम., बोन वाइब्रेटर
  • श्रवणयंत्र हेतु ब्लूटूथ नेक लूप
  • वाइब्रेटरी अलार्म
  • शिशु के रोने का एलर्ट
  • डोरबेल सिग्नलर
  • आग धुआँ अलार्म
  • टेलिफोन सिग्नलर
  • एंप्लीफाइड टेलिफोन
  • टेलिफोन एंप्लीफायर
  • ऑडियो इंडक्शन लूप
  • इंफ्रारेड सिस्टम
  • 10 वर्ष से कम आयु हेतु शैक्षणिक सामग्री – भाषा पुस्तक, वाणी अभ्यास पुस्तक, कहानी पुस्तक, कठपुतलियाँ, पजल, खिलौने, आकार, घड़ी, ध्वन्यक, क्रिया कार्ड इ.

वाणी दिव्यांगता हेतु सहायक उपकरण

  • सांकेतिक भाषा अधिगम पुस्तक/सॉफ्टवेयर
  • वैकल्पिक संप्रेषण वृद्धि उपकरण (ए.ए.सी.)
  • टैबलेट संगणक
  • इलेक्ट्रोलैरिंक्स
  • वाणी वर्धक (वॉइस एम्प्लीफायर)
  • स्टोमा कवर, शॉवर प्रोटेक्टर, स्टोमा ब्रश
     

बौद्धिक दिव्यांगता हेतु सहायक उपकरण

  • शीघ्र हस्तक्षेप आयुवर्ग (0-3 वर्ष) हेतु
    • शैक्षिक खिलौने
    • अभिभावक हेतु “रैपिड” पुस्तक
  • प्राथमिक पूर्व आयुवर्ग (3-6 वर्ष) हेतु
    • एबेकस, मैजिक स्लेट, रंग, पजल, गिनती ई. के खेल
    • अभिभावक हेतु “स्वतंत्रता की ओर” पुस्तकें
  • प्राथमिक आयुवर्ग (7-11 वर्ष) हेतु
    • पजल, स्लेट, एबेकस, चित्र पुस्तकें, अंकपुस्तकें
    • अभिभावक हेतु कार्यकारी शिक्षा, फ्लिपचार्ट ई
  • सेकेंडरी तथा रोजगारपूर्व आयुवर्ग (12-18 वर्ष) हेतु
    • सामाजिक मददगार, वर्णमाला, सुईधागा, सामान्यज्ञान, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, डिजिटल घड़ी, कक्षा 2-3 की पुस्तकें, गणितीय बोर्ड, मापक (टेप, कप), कहानी पुस्तकें
    • अभिभावक हेतु कार्यकारी शिक्षा, गणना ई. पुस्तकें

 

बहुदिव्यांगता हेतु सहायक उपकरण

  • शीघ्र हस्तक्षेप आयुवर्ग 0-3 वर्ष हेतु: 
    • आवाज़ बोर्ड, पानी के खेल, दस्ताने, आकार, दृष्टि/श्रवण/गंध उद्दीपक किट, प्री-केन
  • विद्यालय पूर्व बालक आयुवर्ग 3-6 वर्ष हेतु:
    •  सांकेतिक भाषा, प्री-ब्रेल पुस्तकें, टाइपोस्कोप, चित्रपुस्तिकाएँ, एंबॉस पुस्तकें, कैलेंडर, संकेत, ट्रैंपोली
  • विद्यालयीन छात्र आयुवर्ग 6 वर्ष से अधिक हेतु:
    • सांकेतिक भाषा, प्री-ब्रेल पुस्तकें, टाइपोस्कोप, लेखन उपकरण, एंबॉस पुस्तकें, कैलेंडर, संकेत, ट्रैंपोलीन, एन्ड्राइड टैबलेट


विशेष सेवाएँ

  • कॉक्लियर इंप्लांट
    • रु. 6 लाख तक का पैकेज (इंप्लांट और उपचार)
    • केवल अ.या.जं.रा.वा.श्र.दि.सं. मुंबई से लागू
    • http://adipcochlearimplant.in/ पर आवेदन करें
  • मोटराइज ट्राइसाइकल और व्हीलचेयर
    • 10 वर्ष में एक बार क्रय हेतु रु. 25000 तक की छूट
    • 16 वर्ष से अधिक आयु के गतिविषयक दिव्यांगजन जो बौद्धिक दिव्यांग न हों