उद्देश और आशय
- दिव्यांगजनों के पुनर्वास तथा स्वतंत्र जीवन हेतु आवश्यक सहायक उपकरण क्रय हेतु इस योजना के द्वारा आर्थिक सहयोग दिया जाता है
- निःशक्तजन अधिकार अधिनियम, 2016 एवं राष्ट्रीय न्यास अधिनियम, 1999 में उल्लिखित निःशक्तताओं के लिए एजेंसियों से उपकरण स्थापना एवं अनुरक्षण संबंधी सूचना उपलब्ध कराना
- उपकरण लगाने हेतु आवश्यक औषधि/शल्यक्रिया हेतु आर्थिक सहयोग भी इस योजना में उपलब्ध है (श्रवणबाधितार्थ रु. 1000, दृष्टिबाधितार्थ रु. 2000, गतिविषयक दिव्यांगता हेतु रु. 10000)
लाभार्थी की अर्हता और छूट
- किसी भी आयु का भारतीय
- 40% दिव्यांगता प्रमाणपत्र धारी
- सभी स्त्रोतों से रु. 20000 प्रतिमाह से कम आय
- रु. 15000 प्रतिमाह आय के लाभार्थी को 100% छूट
- रु. 15001 से रु. 20000 तक मासिक आय के लाभार्थी को 50% छूट
- पिछले 3 वर्ष (12 वर्ष से कम आयु हेतु 1 वर्ष) में इसी योजना के तहत यही उपकरण प्राप्त न किया हो
देय उपकरण की कीमत
- सामान्यतया रु. 10000 या कम
- नौंवीं कक्षा या अधिक में अध्ययनरत दिव्यांग छात्रों हेतु
- रु. 12000 तक
- रु. 20000 तक की उच्च तकनीक उपकरण हेतु रु. 12000 तक
- रु. 20000 से अधिक कीमत के उपकरणों हेतु मंत्रालय से अनुमति पश्चात उपकरण में कुछ छूट दी जा सकेगी।
गतिविषयक दिव्यांगताओं के लिए सहायक उपकरण
- कृत्रिम अंग (प्रोस्थेसिस)
- प्रत्यंग (ऑर्थोसिस)
- गामक सहायक उपकरण (मोबिलिटी एड)
- विशेष जूते (सर्जिकल फुटवेयर)
- एम.सी.आर. चप्पल
- दैनंदिन क्रियाओं हेतु सहायक उपकरण
- मोटराइज ट्राइसाइकल और व्हीलचेयर
- एडजस्टेबल चेयर/रीचर – वामनता हेतु
- सिलिकोन अंग – अम्ल हमला पीड़ित हेतु
कुष्ठरोग मुक्त दिव्यांगता हेतु सहायक उपकरण
- यूनिवर्सल कफ
- नेल कटिंग उपकरण
- साबुन होल्डर
- रबड़ दस्ताने
- इन्सुलेटेड कैंची/टंब्लर
- नल हेतु लंबी डंडी
- ग्रिप एड
- बटन हुक/झिपर पुल
- लेखनी सहायक
- एडॉप्टेड पेन पोजिशनिंग स्प्लिंट/ग्लास होल्डर
- बिल्ट अप/एडाप्टेड/एंगल चम्मच
- हाथों के स्प्लिंट
- पैरों के ब्रेस
- एम.सी.आर. चप्पल
- सेलफोन
- सिलिकोन प्रत्यंग
दृष्टि बाधिता हेतु सहायक उपकरण
- 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्रों हेतु सुगम्य मोबाइल फोन – 5 वर्ष में 1 बार
- 10वीं और अधिक कक्षा में अध्ययनरत छात्रों हेतु लैपटॉप, ब्रेल नोटटेकर, ब्रेलर – 10 वर्ष में 1 बार
- अधिगम उपकरण
- ब्रेल लेखन सामग्री
- संप्रेषण उपकरण तथा फोन हेतु ब्रेल परिवर्तक
- अल्पदृष्टि उपकरण
- विशेष गामक उपकरण (मोबिलिटि एड)
उपकरणों में शामिल हैं
- छड़ी – फोल्डिंग/सीधी/स्मार्ट
- वॉलेट, नोट जाँचकर्ता, हस्ताक्षर गाइड, घड़ी (ब्रेल/बोलती), औषधि डिस्पेंसर
- रेडियो/सीडी प्लेयर
- मापन सामग्री – टेप, ब्रेल स्केल, गणना कप, बोलता मापक (रक्तचाप, रक्तशर्करा, ताप) ऑडियो लेबलर
- खेल – गेंद, लूडो, सांपसीढ़ी, पाँसा तश्तरी, शतरंज, ड्रॉट, पेगबोर्ड
- लेखन/टंकन हेतु – इंटरपाइंट/इंटरलाइन ब्रेल स्लेट/ब्रेलर
- गणित हेतु – क्यूबेरिदम, एबेकस, टेलर फ्रेम, टाइप, बोलता कैलकुलेटर
- अधिगम हेतु - टैक्टाइल जॉमैट्री/ड्राइंग बोर्ड/डायग्राम सेट/स्क्रैबल बोर्ड
- ऑप्टिकल उपकरण – मैग्निफायर/चश्मे
- नॉन ऑप्टिकल उपकरण
- हार्डवेयर – स्मार्टफोन (स्क्रीनरीडर/मैग्निफायर), फोन हेतु जेब के आकार का कीबोर्ड, लैपटॉप, टैबलेट, डेज़ी प्लेयर (बेसिक/एडवांस), वीडियो मैग्निफायर (माउस के साथ/हाथ में पकड़ने हेतु), रिफ्रेशेबल ब्रेल डिसप्ले, बोलता रक्तशर्करा/ रक्तचाप/ताप मापक, ऑडियोलेबलर
- सॉफ्टवेयर - स्क्रीन रीडिंग/मैग्निफिकेशन
श्रवण बाधिता हेतु सहायक उपकरण
- श्रवणयंत्र – बॉडी लेवल, एनालॉग, डिजिटल, प्रोग्रामेबल, पर्सनल एफ.एम., बोन वाइब्रेटर
- श्रवणयंत्र हेतु ब्लूटूथ नेक लूप
- वाइब्रेटरी अलार्म
- शिशु के रोने का एलर्ट
- डोरबेल सिग्नलर
- आग धुआँ अलार्म
- टेलिफोन सिग्नलर
- एंप्लीफाइड टेलिफोन
- टेलिफोन एंप्लीफायर
- ऑडियो इंडक्शन लूप
- इंफ्रारेड सिस्टम
- 10 वर्ष से कम आयु हेतु शैक्षणिक सामग्री – भाषा पुस्तक, वाणी अभ्यास पुस्तक, कहानी पुस्तक, कठपुतलियाँ, पजल, खिलौने, आकार, घड़ी, ध्वन्यक, क्रिया कार्ड इ.
वाणी दिव्यांगता हेतु सहायक उपकरण
- सांकेतिक भाषा अधिगम पुस्तक/सॉफ्टवेयर
- वैकल्पिक संप्रेषण वृद्धि उपकरण (ए.ए.सी.)
- टैबलेट संगणक
- इलेक्ट्रोलैरिंक्स
- वाणी वर्धक (वॉइस एम्प्लीफायर)
- स्टोमा कवर, शॉवर प्रोटेक्टर, स्टोमा ब्रश
बौद्धिक दिव्यांगता हेतु सहायक उपकरण
- शीघ्र हस्तक्षेप आयुवर्ग (0-3 वर्ष) हेतु
- शैक्षिक खिलौने
- अभिभावक हेतु “रैपिड” पुस्तक
- प्राथमिक पूर्व आयुवर्ग (3-6 वर्ष) हेतु
- एबेकस, मैजिक स्लेट, रंग, पजल, गिनती ई. के खेल
- अभिभावक हेतु “स्वतंत्रता की ओर” पुस्तकें
- प्राथमिक आयुवर्ग (7-11 वर्ष) हेतु
- पजल, स्लेट, एबेकस, चित्र पुस्तकें, अंकपुस्तकें
- अभिभावक हेतु कार्यकारी शिक्षा, फ्लिपचार्ट ई
- सेकेंडरी तथा रोजगारपूर्व आयुवर्ग (12-18 वर्ष) हेतु
- सामाजिक मददगार, वर्णमाला, सुईधागा, सामान्यज्ञान, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, डिजिटल घड़ी, कक्षा 2-3 की पुस्तकें, गणितीय बोर्ड, मापक (टेप, कप), कहानी पुस्तकें
- अभिभावक हेतु कार्यकारी शिक्षा, गणना ई. पुस्तकें
बहुदिव्यांगता हेतु सहायक उपकरण
- शीघ्र हस्तक्षेप आयुवर्ग 0-3 वर्ष हेतु:
- आवाज़ बोर्ड, पानी के खेल, दस्ताने, आकार, दृष्टि/श्रवण/गंध उद्दीपक किट, प्री-केन
- विद्यालय पूर्व बालक आयुवर्ग 3-6 वर्ष हेतु:
- सांकेतिक भाषा, प्री-ब्रेल पुस्तकें, टाइपोस्कोप, चित्रपुस्तिकाएँ, एंबॉस पुस्तकें, कैलेंडर, संकेत, ट्रैंपोली
- विद्यालयीन छात्र आयुवर्ग 6 वर्ष से अधिक हेतु:
- सांकेतिक भाषा, प्री-ब्रेल पुस्तकें, टाइपोस्कोप, लेखन उपकरण, एंबॉस पुस्तकें, कैलेंडर, संकेत, ट्रैंपोलीन, एन्ड्राइड टैबलेट
विशेष सेवाएँ
- कॉक्लियर इंप्लांट
- रु. 6 लाख तक का पैकेज (इंप्लांट और उपचार)
- केवल अ.या.जं.रा.वा.श्र.दि.सं. मुंबई से लागू
- http://adipcochlearimplant.in/ पर आवेदन करें
- मोटराइज ट्राइसाइकल और व्हीलचेयर
- 10 वर्ष में एक बार क्रय हेतु रु. 25000 तक की छूट
- 16 वर्ष से अधिक आयु के गतिविषयक दिव्यांगजन जो बौद्धिक दिव्यांग न हों